BREAKING

Jaunpur News: चंद्रशेखर आजाद के जनपद दौरे से पहले पार्टी ने जिला प्रभारी किया नियुक्त

भीम आर्मी पूर्व जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को सौंपी पार्टी की जिम्मेदारी 

भीम आर्मी संगठन का दो बार संभाल चुके है जिलाध्यक्ष की कमान 

पैतृव गांव सेनापुर में बधाई देने वालों का लगा तांता

विनोद ​कुमार @ नया सवेरा 

केराकत,जौनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.चंद्रशेखर आजाद शनिवार को जनपद में बड़ी रैली को संबोधित करने वाले है। दौरे से ठीक पहले पार्टी शुक्रवार को बाबा साहब व मान्यवर कांशीराम राम के विचारधारा ' बहुजन हिताय बहुजन सुखाय' को देखते हुए बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को जिला प्रभारी की कमान सौंपी दी है।इस आशय की जानकारी प्रदेश संगठन सचिव/ मुख्य मंडल प्रभारी एड.विनय सागर ने नियुक्ति पत्र जारी कर दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित

उनके संगठन के लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है इसी के साथ संगठन को और सक्रिय करने की कवायद भी शुरू हो गई है।नियुक्ति की खबर उनके पैतृक गांव सेनापुर में होते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी,उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता।इस बाबत रत्नेश कुमार ने कहा कि पार्टी आलाकमान को जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरे निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा। विदित हो कि रत्नेश कुमार दो बार भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके है संगठन के प्रति उनकी छवि को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने निर्णय लिया है

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें