जौनपुर में बड़ी कार्रवाई: 8 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित
लंबे समय से ड्यूटी से थे नदारद, एसएसपी ने दिखाई सख्ती
अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस, विभाग में मचा हड़कंप
नया सवेरा नेटवर्क
Jaunpur News: जनपद में अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने लंबी अवधि से ड्यूटी से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। निलंबित किए गए कर्मियों में मुख्य आरक्षी राजेश्वर सिंह यादव, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी रवि वालियान, आरक्षी जितेन्द्र कुमार यादव, आरक्षी नवीन सिंह, आरक्षी विशाल यादव तथा अनुचर (कुक) विनय कुमार सिंह शामिल हैं। बताया गया है कि ये सभी काफी समय से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय नियमों के तहत आगे की जांच और कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इस सख्त कदम को पुलिस महकमे में अनुशासन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)