BREAKING

Jaunpur News: यूजीसी रिफॉर्म 2026 स्वर्ण समाज के लिए काला कानून

नया सवेरा नेटवर्क

 जौनपुर। यूजीसी रिफॉर्म 2026 को लेकर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है। इसके विरोध में रविवार को हैदरपुर बाजार स्थित अम्बेडकर पार्क के पास डॉ प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।  उन्होंने कहा कि यूजीसी रिफॉर्म 2026 सवर्ण समाज के लिए काला कानून है। एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए यह सभी चाहते हैं, लेकिन सरकार द्वारा लाए गए इस कानून से सवर्ण समाज के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से इस कानून पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए दो प्रमुख मांगें रखीं कि पहली, जांच समिति में सवर्ण समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। दूसरी, यदि किसी पर निराधार आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोप लगाने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा रोजगार मेला एवं डीलर मीट के साथ-साथ कस्टमर मीट का आयोजन 

 बिपिन तिवारी ने कहा कि सवर्ण समाज अपने खिलाफ लाए गए ऐसे किसी भी कानून का पुरजोर विरोध करेगा। यह कानून समाज को तोड़ने वाला है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कर्ष सिंह, मानस सिंह, हर्ष सिंह, राज सिंह, आकाश सिंह, अतुल सिंह, अमरजीत मिश्रा, लोकेश मिश्रा, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें