Jaunpur News: श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा रोजगार मेला एवं डीलर मीट के साथ-साथ कस्टमर मीट का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में रोजगार मेला, कस्टमर मिलन एवं डीलर मीट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, ग्राहकों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा डीलरों के साथ व्यावसायिक संबंधों को और सुदृढ़ करना रहा।
रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया, जहाँ उन्हें कंपनी की विभिन्न योजनाओं एवं करियर अवसरों की जानकारी दी गई। वहीं कस्टमर मिलन कार्यक्रम के माध्यम से ग्राहकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। डीलर मीट में व्यापार विस्तार, नई योजनाओं एवं भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मां शीतला के श्रृंगारोत्सव के अन्तिम दिन भक्तों का उमड़ा सैलाब
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड समाज के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगीइस शानदार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसु् विधान परिषद सदस्य (MLC) जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि परवेन्द्र सिंह पम्मु ब्लॉक प्रमुख बक्सा एवं संरक्षक ठेकेदार संघ जौनपुर इस कार्यक्रम के आयोजक विश्वास सिंह ब्रांच मैनेजर रविंद्र सिंह ब्रांच मैनेजर एवं कलेक्शन मैनेजर विवेक सिंह एवं राकेश मिश्रा कलेक्शन मैनेजर साथ में राम टिम जौनपुर के सौजन्य से किया गया। इसका संचालन श्याम गुप्ता (रीजनल रिकवरी हेड) ने किया। जिसमें कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी अज्ञेय शुक्ला (स्टेट सेल्स हेड) एवं अनुराग वर्मा (रीजनल कलेक्शन हेड) की उपस्थिति में सभी गणमान्य अतिथि के साथ कंपनी के उपलब्धियों तथा बेहतर सेवा प्रदान करने के संदर्भ में चर्चा किया। कंपनी द्वारा इस भव्य भर्ती के आयोजन मे लगभग एक सौ पचहत्तर (175 ) अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया इस भव्य कार्यक्रम में कस्टमर के साथ-साथ डीलरशिप के लोग भी मौजूद रहे जिसके कारण है कार्यक्रम अपनी शानदार तरीके संपन्नहुआ।

