Jaunpur News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल
इजहार हुसैन@ नया सवेरा
जफराबाद,जौनपुर। क्षेत्र के जफराबाद बाईपास पर गुरुवार की देर शाम को नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गये।घायलों को स्थानीय लोगो ने उपचार के लिए लोगों ने निजी चिकित्सालय भिजवाया।उनके परिजन को सूचना दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गोइंग प्रतापगढ़ ने 24 रनों से दी हिम्मतनगर को पटकनी
क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार के निवासी किराना व्यवसायी अरविंद जायसवाल के पुत्र नितिन जायसवाल 28 वर्ष बाइक से अपने बहनोई को रिसीव करने जफराबाद स्टेशन गए थे।स्टेशन से वे अपने बहनोई धीरज जायसवाल को बिठाकर वापस लौट रहे थे।बाईपास पर अचानक उनके बाइक के सामने नीलगाय आ गयी।बाइक जाकर नीलगाय से टकरा गयी।दोनो बाइक सहित गिर गए।नितिन जायसवाल को सिर,चेहरे तथा शरीर मे काफी चोट आयी।वही धीरज जायसवाल के शरीर मे अंदरूनी चोटें आयी।ज्ञात हो ऊक्त क्षेत्र में नीलगाय काफी अधिक संख्या में रहती है।इनसे खतरा बना रहता है।

