Bhadohi News: विभूति नारायण तिवारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
नया सवेरा नेटवर्क
भदोही। गाँव भकोड़ा मानिकपुर चौरी बाजार जिला भदोही निवासी विभूति नारायण तिवारी का निधन 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार सुबह 8 बजे उनके पैतृक निवास पर हृदयगति रुक जाने से हो गया वे 76 वर्ष के थे उनके शव यात्रा में बेटे संतोष तिवारी, संदीप तिवारी, नाती शुभम तिवारी, भोनू तिवारी सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल हुए मुखाग्नि उनके बड़े बेटे संतोष तिवारी ने दिया वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये । उनके निधन पर पूर्व सांसद रमेश दुबे ,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल भारतिय सद्विचार मंच के संस्थापक डॉ,राधेश्याम तिवारी, शिवसेना नेता गुलाब चंद्र दुबे, उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष डॉ योगेश दुबे, राघवेंद्र सेवा मंच प्रमुख सुरेन्द्र कुमार मिश्र, पंडित रमाशंकर शुक्ल, दीनानाथ दुबे ,नागेंद्र मिश्र, जय प्रकाश तिवारी, विनय दुबे ,शैलेन्द्र मिश्र सहित क्षेत्र व समाज के प्रबुद्ध लोगो ने मृतक आत्मा के शाँति के लिए भगवान से प्राथना करते हुए शोक सवेंदना प्रगट की।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: घोड़ी पे चढ़के आना से डेब्यू कर रहे हैं प्रबुद्ध


