Bareilly News: एकेसी हुंडई पर बीडीए ने लगाई सील शमन शुल्क जमा होने पर खोली
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। परसाखेड़ा में एक शोरूम निर्माणकर्ता/एकेसी हुण्डई पर बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई कर सील किया गया। इसके बाद फर्म द्वारा विकास शुल्क प्राधिकरण कोष में एक करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि जमा करने पर पत्रावली को निर्धारित समय में जमा करने पर लगाई सील को कुछ समय बाद खोल दिया गया है। निर्माणकर्ता/एनके सी हुण्डई एवं उनके साथ उपस्थित इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा अनुरोध किया गया था कि उपरोक्त फर्म में लगभग 400 कर्मचारीगण कार्यरत है।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: जिला बार चुनाव में मनोज हरित एवं दीपक पुन बने अध्यक्ष एवं सचिव
सबके भविष्य पर बीडीए कार्रवाई का असर होगा। इस हेतु फर्म द्वारा 15 दिवस के अन्दर प्रशमन मानचित्र पत्रावली प्राधिकरण कार्यालय में जमा कर दी जायेगी। उपरोक्त के दृष्टिगत सक्षम प्राधिकारी द्वारा सम्बंधित फर्म एवं उपस्थित इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल के अनुरोध पर फर्म में कार्यरत कर्मचारीगणों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए फर्म/ए के सी हुण्डई एजेन्सी को सील मुक्त करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। फर्म के अल्पित अग्रवाल ने बताया कि शमन शुल्क की बताई राशि बरेली विकास प्राधिकरण के बैंक खाते में जमा कर दिया गया है।


