Mumbai News: मुंबादेवी पूजन के साथ स्नेह सम्मेलन सम्मान समारोह संपन्न
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। सामाजिक संस्था वरली गांव नाई समाज संघ के तत्वावधान में वरली गांव गोल्फादेवी मंदिर दामोदर क्रिडा मंडल समाज हाल मुंबई में विगत कई वर्षों की भांति चली आ रही परंपरानुसार 26 जनवरी के तिथि पर सोमवार 26 जनवरी 2026 को मुंबा देवी पूजन तत्पश्चात स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य रविन्द्रनाथ शर्मा महामंत्री सविता समाज मुंबई ने किया।मुख्य अतिथियों में कवि, लेखक, गीतकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, समाजसेवी सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी, जगदीश शर्मा, डॉ प्रहलाद शर्मा, ललित शर्मा, अनंतलाल शर्मा, सरल शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, डॉ आरएस श्रीवास नेत्र विशेषज्ञ,चंद्र भूषण शर्मा, रोशन शर्मा, अनिल शर्मा, रामबहाल शर्मा, अशोक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रामजनम शर्मा, सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, मनोज जगदीश शर्मा, बाबुल्ले शर्मा, संतोष शर्मा मुलुंड सैलून उपाध्यक्ष, ह्रदय नारायण शर्मा वर्ली मुख्य रूप से उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: वाराणसी के पूर्व संस्कृत प्रवक्ता आचार्य ओमप्रकाश दीक्षित का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
उक्त कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन हरिशंकर शर्मा ने किया तथा आयोजन आदित्य शर्मा, राजाराम शर्मा, अनिल शर्मा, फुन्नन शर्मा, मोलई शर्मा, नरेश शर्मा, बेचन शर्मा, नीरज, अद्याप्रसाद, सचिन, प्रदीप, संदीप, मनोज, अखिलेश एवं रामसजीवन शर्मा ने किया।उपस्थित अतिथियों सहित शिक्षाविद् रविन्द्र नाथ शर्मा ने समाज में जागरूकता लाने हेतु बच्चों को शिक्षा देने पर बल दिया।सैंन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के प्रयोजन को सभी के समक्ष रखा और भविष्य के लिए उत्तम बताया जिसे सुनकर सभी ने नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे सेवाभावी कार्य की सराहना किया।उक्त समारोह में चार स्वजातिय व्यक्ति ने नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट की सदस्यता ताबड़तोड़ लिया तथा शर्तों की जानकारी ली।कवि विनय शर्मा दीप ने आंगन रुपी कविता सुनाकर परिवार को संस्कारित करने का निवेदन किया।डॉ प्रहलाद शर्मा ने वरली के लोगों को संगठित रहने का आह्वाहन किया।अंत में आयोजक हरिशंकर शर्मा ने उपस्थित सभी की उपस्थिति हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%202026%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpg)