BREAKING

Mumbai News: शिवसेना के आधारहीन आरोपों से मैं घबड़ाने वाला नहीं : नवीन सिंह

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में तेजतर्रार और डैशिंग प्रत्याशी के रूप में समाजसेवी नवीन सिंह को मैदान में उतारा है। शिवसेना ने यहां से जिलाध्यक्ष राजू भोईर को मैदान में उतारा है। नवीन सिंह ने जिस तेजी के साथ जनसंपर्क शुरू किया है तथा जनता का खुलकर समर्थन मिल रहा है, उसे देखते हुए शिवसेना घबड़ाई हुई है। यही कारण है कि रेप के एक पुराने मामले द्वारा नवीन सिंह को घेरने की कोशिश की जा रही है। नवीन सिंह का साफ कहना है कि वे पूरी तरह से बेदाग है। अगर उनके खिलाफ इस तरह का मामला होता तो क्या पार्टी उन्हें टिकट देती? उन्होंने कहा कि वे घबडाने वाले नहीं है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

शिवसेना द्वारा जिस मामले को लेकर उन्हें  घेरने की कोशिश की जा रही है, वह पूरी तरह से निराधार है। उनके खिलाफ शिकायत जरूर दर्ज हुई थी, परंतु पुलिस तहकीकात में शिकायतकर्ता लड़की ने माना था कि राजनीतिक दुश्मनी के चलते कुछ लोगों के बहकावे पर उसने झूठा आरोप लगाया था। यही कारण है कि पुलिस ने उन्हें निर्दोष छोड़ दिया और मामला अदालत में भी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि वार्ड की पूरी जनता उनके साथ है। वे शिवसेना प्रत्याशी की जमानत जप्त करके ही दम लेंगे। नवीन सिंह ने कहा कि अपनी शर्मनाक पराजय को देखते हुए शिवसेना इस तरह से निराधार आरोपों  का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत पर शानदार जीत के बाद वे वार्ड की चार प्रमुख समस्याओं का स्थाई समाधान करेंगे।  भाजपा के  जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के अनुसार वे इस मामले में नवीन सिंह के साथ खड़े रहे। पुलिस ने पूरी तहकीकात के बाद सच्चाई जानकर उन्हें छोड़ दिया। नवीन सिंह के खिलाफ कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक नरेंद्र मेहता के नेतृत्व में भाजपा यहां से शानदार जीत हासिल करने जा रही है।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें