Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुइली गांव की घटना
फैज अंसारी @ नया सवेरा
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के भुईली गांव में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनो में हड़कंप मच गया। मृतका के मायके वालों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, ससुराल पक्ष को शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर है तथा मायके पक्ष के लोगो के आने का इंतजार किया जा रहा है। आजमगढ जनपद के बरदह थानाक्षेत्र के चौकी गांव निवासी लक्ष्मी चौरसिया 30 का विवाह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुईली गांव निवासी हरिओम चौरसिया से दस वर्ष पूर्व हुआ। दंपति के एक पांच वर्षीय तथा एक तीन वर्षीय दो पुत्र है। हरिओम गांव में ही मोबाइल की दुकान चलाता है।
यह भी पढ़ें | पौष पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-पुष्पेन्द्र
रोज की भांति लक्ष्मी शनिवार को सुबह उठकर परिवार के लोगों का चाय बनाकर देने के बाद अपने कमरे में चली गयी। लगभग साढे सात बजे सुबह किसी परिजन की नजर कमरे के खुले दरवाजे पर पडी तो लक्ष्मी छत में लगे पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में ले लिया और मायके पक्ष काे सूचना दी गयी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मृतका के पिता रामू मुंबई में रहते हैं।प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। मायके पक्ष के पहुंचने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


