BREAKING

Mumbai News: राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर मानव विकास संस्था ने डॉ शेषधर बिंद का किया सम्मान

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। हिंद वीर सेवा संघ हाल प्रभादेवी मुंबई में रविवार 4 जनवरी 2026 को आपकी शक्ति ,आपका अधिकार का परिचय देते हुए राष्ट्रीय दिव्यांग डे पर मानव विकास संस्था ने 12वां वार्षिक सम्मेलन  मनाया।जिसमें बिंद समाज विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक गुरु डॉ शेषधर बिंद का जोरदार स्वागत किया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हिंदू समाज के संगठित होने से ही होगा विविध समस्याओं का स्थाई समाधान : राजेन्द्र प्रथम

दिव्यांग संस्था के कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ शेषधर बिंद अपने संघ के साथ मिलकर सर्व समाज के लिए एक  सशक्त मजबूत सर्व समाज के अच्छे समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं और कभी भी सभी के मदद के लिए हाथ बढ़ाते रहते हैं।डॉ बिंद ने दिव्यांग समाज सेवा को चलाने एवं आगे बढ़ाने के लिए 5000 रुपए का सहयोग देते हुए कहा कि जब भी हमारी आप सभी को जरूरत पड़े बिंद समाज विकास संघ सदैव आपके साथ है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय संस्थापक एवं अध्यक्ष विनायक पावसकर,राष्ट्रीय सचिव सदानंद पगारे,रेखा केवट सहित मुंबई के कोने-कोने से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

राम आधार सिंह महाविद्यालय आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें