Mumbai News: शब्दार्थ साहित्यिक, सांस्कृतिक मंच' द्वारा 50 वीं काव्य-गोष्टी पर साहित्यकारों को किया गया सम्मान
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानित
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भाईंदर (पूर्व) में शब्दार्थ साहित्यिक, सांस्कृतिक संयोजन मंच' द्वारा अपनी 50वीं अर्थात् स्वर्ण काव्य-गोष्ठी मनाई गई ।इस अवसर पर साहित्यकारों के सम्मान की एक नई परंपरा शुरू की गई।उक्त कार्यक्रम अमर ज्योति हाई स्कूल एंड जूनियर स्कूल, भाईंदर पूर्व महाराष्ट्र के प्रांगण में आयोजित किया गया।इस दौरान मंच पर संस्था के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार वैद्य बी. बी. चौबे 'रसिक', कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्यकार ओमप्रकाश तिवारी तथा मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक के बी. के. दुबे जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपेन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ और कार्यक्रम का संचालन विनोद आर मिश्र ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्री बाबा इंटर कॉलेज धूमधाम से मनाया गया 77वा गणतंत्र दिवस
काव्य गोष्ठी में मुंबई महानगर और विभिन्न उपनगरों से जुटे वरिष्ठ कवियों ने अपनी उपस्थिति से इसे गरिमामय बना दिया। गोष्ठी के दौरान मंच की काव्य गोष्ठियों में अपनी निरंतर सहभागिता देने वाले वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सच्चिदानंद दुबे को समीक्षा कार्य हेतु 'आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्मान', हौसला प्रसाद अन्वेषी को निर्भीक और राष्ट्रपरक काव्य लेखन हेतु 'रामधारी सिंह दिनकर सम्मान', अरुण दुबे जी को उनके सुंदर स्वर हेतु 'किशोर कुमार सम्मान",आत्मिक श्रीधर मिश्र को उनके अध्यात्म लेखन हेतु 'साहित्य भूषण सम्मान' और डॉ. मृदुला तिवारी महक को उनके ओजपूर्ण लेखन हेतु 'सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान' से प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित साहित्यकारों ने शब्दार्थ साहित्यिक, सांस्कृतिक संयोजन मंच द्वारा मासिक काव्य गोष्ठियों के निरंतर आयोजन और 50वीं स्वर्ण गोष्ठी के भव्य आयोजन की सराहना की और मंच को इस सारस्वत सम्मान के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने मंच के संस्थापक वैद्य बी. बी. चौबे 'रसिक' के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने मंच को पुनः जागृत करने के लिए अमरनाथ द्विवेदी, विनोद मिश्रा तथा संस्था के संयोजक किरण बी चौबे 'अविरत' के योगदान की सराहना की।कार्यक्रम में सभी सम्मान मूर्तियों और मंचस्थ महानुभावों सहित विशिष्ट साहित्यकार मुरलीधर पांडे, मार्कंडेय त्रिपाठी,, विजय नाथ मिश्रा, विमलेश झा, के. के. शर्मा, डाॅ. वाचस्पति तिवारी,उपेन्द्र पाण्डेय,शिवनारायण यादव, छगनलाल मुथा, शंकर केहरि, पंडित शिवप्रकाश जमदग्निपुरी, अमरनाथ द्विवेदी, विनोद आर मिश्रा, रामजीत गुप्ता, किरण बी. चौबे 'अविरत', प्रदीप मिश्रा और लक्ष्मी देवी यादव ने सुंदर काव्य-पाठ कर वातावरण को जीवंत कर दिया। और सभी साहित्यकारों के प्रति आभार ज्ञापन संस्था के संयोजक किरण चौबे ने किया।

