BREAKING

Mumbai News: क्रांतिकारी वीर भाई कोतवाल की मनाई गई पुण्यतिथि

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। दादर स्थित संत सेना भवन सभागृह पदाधिकारियों के आयोजन में शुक्रवार 2 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे वीर भाई कोतवाल उद्यान दादर में क्रांतिकारी वीर भाई कोतवाल को उनके पुण्यतिथि पर सामाजिक बंधुओं ने दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया।कोतवाल का पूर्ण नाम विट्ठल लक्ष्मण कोटवाल था जो नाभिक परिवार से एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।जिनका जन्म 1 दिसंबर 1912 को माथेरान में हुआ जिन्होंने पुणे शहर से एल.एल.बी. की शिक्षा ग्रहण की थी।किसान और आदिवासियों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहे।उन्होंने 'भारत छोड़ो' आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदारी की तथा कोतवाल दस्ता नामक एक सशस्त्र समूह का गठन किया जिसमें 50 से अधिक वीरों का समायोजन था।

यह भी पढ़ें | Bihar News: रक्सौल दानापुर इंटरसिटी वाया मोतिहारी आरंभ किए जाने को लेकर रेलवे बोर्ड व रेल मंत्रालय को भेजा गया प्रतिवेदन

शहीद भाई कोतवाल के नाम से चित्रपट/फिल्म भी आया।1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 2 जनवरी 1943 को सिद्धगढ़ में हीराजी पाटिल के साथ देश के लिए खुद को शहीद कर दिया।इसलिए उन्हें वीर भाई कोतवाल के नाम से जाना जाता है। वीर भाई कोटवाल ने 31 वर्ष की उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया और उनका बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना।ऐसे वीर योद्धा के पुण्यतिथि पर वीर भाई कोतवाल प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में घाटकोपर से अशोक झिंजे,परेल से शांताराम चव्हाण,दादर से अरविंद क्षीरसागर,मढ़ से प्रमोद कदम, साकीनाका से तुषार चव्हाण, केइएम अनंत चव्हाण, दादर शरद पवार, जगन्नाथ पवार, प्रमोद पाटिल, परेल से सुरेश शर्मा, डोंबिवली से उपेंद्र माने, विक्रोली से ओमप्रकाश सविता, दादर से विलास चव्हाण, सूर्यकांत शिंदे, कांदिवली से ज्योतिष्ण गोविंद हुजरे, भांडुप से गीता ज्ञानेश्वर चव्हाण,थाने से जीवन यादव, सायन से अभय चव्हाण एवं डोंबिवली से कवि ,पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

JAUNPUR FITNESS GYM 📍UTSAV MOTEL WAZIDPUR TIRAHA JAUNPUR ☎️ +91-9119844009, 9580485070
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें