Jaunpur News: देशी तमंचे व कारतूस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
अवनीश पाण्डेय @ नया सवेरा
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहाँ पुलिस ने गश्त के दौरान गुरुवार देर रात शेखाही नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गुरुवार देर रात शेखाही नहर पुलिया के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान छीतमपट्टी की तरफ से मोटरसाइकल से आ रहे व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसको दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस,एक खोखा कारतूस व कुछ रुपये बरामद हुआ । पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मुबारक उर्फ माली (52) निवासी अढ़नपुर सरपतहाँ बताया।
यह भी पढ़ें | Bihar News: रक्सौल दानापुर इंटरसिटी वाया मोतिहारी आरंभ किए जाने को लेकर रेलवे बोर्ड व रेल मंत्रालय को भेजा गया प्रतिवेदन
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)