Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत
आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर लगाया जाम
रोडवेज बस के तोड़े शीशे सहम उठे यात्री घंटो छाया रहा अफरा तफरी का माहौल
नया सवेरा नेटवर्क
घटना की जानकारी होते ही आक्रोशित गांव वालों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ किया तथा शव को लेकर तिराहे के पास लखनऊ वाराणसी मार्ग पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से जौनपुर जा रही रोडवेज बस आ गयी। आक्रोशित गांव वालो ने बस के शीशे तोड़ने लगे। जिससे यात्रियों मे अपरा तफरी का माहौल कायम हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति बिगड़ती देख सख्ती दिखाते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। तब जाकर किसी तरह से पुलिस ने जाम छुड़ाया मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस सी ओ केराकत अजीत कुमार रजक एवं फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर घंटो जमे रहे।
यह भी पढ़ें | देश की प्रथम महिला शिक्षिका,नारी शिक्षा-नारी स्वाभिमान की महान प्रवर्तिका,क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन-पुष्पेन्द्र सिंह
बड़े भाई की भी लगभग डेढ़ माह पूर्व सड़क हादसे में हुई थी मौत
मृतक मिन्टू का पिता अनिल सोनकर ठेले पर सब्जी बेच कर परिवार का किसी तरह से भरण पोषण करता है अनिल सोनकर के दो बेटा तथा एक बेटी है। अनुराग 18 वर्ष तथा सबसे छोटा बेटा मिंटू था बड़े लड़के अनुराग की लगभग डेढ़ माह पूर्व कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी वहीं दूसरा लड़का मिंटू की भी ट्रक के चपेट में आने से शुक्रवार की देर रात्रि में घटना स्थल पर ही मौत हो गई मृतक की बहन अनुष्का एवं माँ सोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था रह रह कर बेहोश हो जाती थी । घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर फैल गयी।
%20%E0%A4%89%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%202026%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpg)