BREAKING

देश की प्रथम महिला शिक्षिका,नारी शिक्षा-नारी स्वाभिमान की महान प्रवर्तिका,क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन-पुष्पेन्द्र सिंह


नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता, देश की प्रथम महिला शिक्षिका,प्रतिबद्ध समाज सेविका,नारी सशक्तिकरण की ओजस्वी स्वर, 'क्रांतिज्योति' #सावित्रीबाई_फुले जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण एवं भावपूर्ण नमन।


महान शिक्षिका और प्रतिबद्ध समाज सेविका सावित्रीबाई फुले जी ने विषम परिस्थितियों का जीवटता के साथ सामना करते हुए शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण तथा नारी उत्थान के क्षेत्र में जो कार्य किए,वे हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।


देश के पहले बालिका विद्यालय व पहले किसान विद्यालय की संस्थापक के रूप में वंचितों और महिलाओं के जीवन को नई दिशा देने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक भेदभाव मिटाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नारी सशक्तीकरण के लिए उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

महिलाओं की शिक्षा तथा शोषित व वंचितों के उत्थान के लिए उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा पुंज है।

#NariShakti,#WomenEducation

श्रद्धानवत🙏पुष्पेन्द्र सिंह 

#SavitribaiPhuleJayanti



नया सबेरा का चैनल JOIN करें