BREAKING

Jaunpur News: नये साल में सामुदायिक शौचालय शुरू होने की उम्मीद में ग्रामीण

लाखों रुपए निकालने के बाद भी अधूरे पड़े शौचालय

जीबी सिंह @ नया सवेरा 

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के कई ग्राम सभा में आज भी सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हैं। इन योजनाओं में जिम्मेदार लोगों द्वारा सम्पूर्ण धनराशि निकाल ली गई है, जो सरकार के साथ-साथ ग्रामीणों के भी अरमानों पर पानी फेर रहे हैं। बताते हैं कि बेलवार, तारपट्टी, मटियाही, बेररा, गोपालपुर, बराई के साथ और भी कई गांव है, जहां पर आवंटित धनराशि वर्षों पूर्व निकल चुकी है। ग्रामीण नए वर्ष में सामुदायिक शौचालय चालू होने का इंतजार कर रहे हैं। कई गांवों में सामुदायिक शौचालय कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कमला देवी क्लब ने बरहदा क्लब प्रतापगढ़ को 14 रनों से किया पराजित, जीता खिताब

वहां पर साफ-सफाई के नाम पर हजारों रुपए निकाल रहे हैं पर हकीकत में देखने पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीण शौच के लिए वहां पर जाने में कतराते हैं। ऐसे में जिम्मेदार अपनी भूमिका निभाने में असफल हो रहे हैं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच करवाकर अधूरे पड़े, सामुदायिक शौचालय को पूर्ण कराया जायेगा। सोचने वाली बात है लगभग 5 वर्ष बीतने के बाद भी जांच कराने का आश्वासन खंड विकास अधिकारी द्वारा दिया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें