BREAKING

Jaunpur News: कमला देवी क्लब ने बरहदा क्लब प्रतापगढ़ को 14 रनों से किया पराजित, जीता खिताब

विजेता टीम को सवा लाख द्वितीय टीम को 75 हजार का मिला नगद पुरस्कार

जीबी सिंह @ नया सवेरा 

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के अचकारी गांव में बंडाला पिच पर हो रहे एपीएल सीजन-2 के समापन पर राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। फाइनल मुकाबले में कमला देवी क्लब मुंगराबादशाहपुर ने अब तक की अजेय टीम रही, बरहदा क्लब प्रतापगढ़ को हरा एपीएल कप पर कब्जा जमाया। बतातें चले कि कमला देवी क्लब मुंगराबादशाहपुर ने सुबह टॉस जीत कर बैटिंग की, जिसमें निर्धारित 15 ओवरों में 131 रन बनाये जिसमें सर्वाधिक मयंक दुबे ने 62 रन बनाया जो मैन ऑफ द मैच रहे, जिसके जवाब में बरहदा क्लब प्रतापगढ़ ने निर्धारित 15 ओवरों में खेलते हुए 14 रनों से हार का स्वाद चखा।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: विवेक उपाध्याय ने लिया लल्लन तिवारी और कृपाशंकर सिंह का आशीर्वाद

जीती हुई टीम को सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी द्वारा 1,25,000 तथा हारी हुई टीम को 75,000 दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज दिव्य प्रकाश रहे, जिन्हें पुरस्कार के रूप में एसी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज द्विवेदी रहे। आयोजक उत्कर्ष द्विवेदी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। क्षेत्र के गणमानय लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर  प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह  प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

ADMISSIONS OPEN 2026-27 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132   ADMISSIONS OPEN 2026-27  Mount Litera Zee School 👉🏻Contact and Location 📍Address: Fatehganj, Jaunpur – 222132, Uttar Pradesh. 📲 Phone Numbers: +91 73111 71181, +91 73111 71182. 🌐 Website: mlzsjaunpur.com.


नया सबेरा का चैनल JOIN करें