BREAKING

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 16वां मतदाता जागरूकता अभियान

नया सवेरा नेटवर्क

मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरुद्दीन गंज वार्ड स्थित मडियाहूं पीजी कॉलेज मडियाहूं के छात्र-छात्राओं ने मडियाहूं तहसील के उप जिलाधिकारी नवीन कुमार मडियाहूं तहसील के तहसीलदार नायब तहसीलदार महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक के साथ राष्ट्रीय मतदान हेतु शपथ ग्रहण किया तथा मडियाहूं पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एनसीसी और स्काउट के छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुरेश पाठक एवं मडियाहूं तहसील के उप जिलाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में भव्य जन जागरण रैली निकाली गई।

यह रैली मडियाहूं पीजी कॉलेज से प्रारंभ होकर पूरे मडियाहूं कस्बे जन जागरण करते हुए वापस मडियाहूं पीजी कॉलेज परिसर में समाप्त हुई रैली के आगे मडियाहूं तहसील के उप जिलाधिकारी महाविद्यालय के प्राचार्य मरियाहू तहसील के तहसीलदार नायब तहसीलदार मरियाहू कोतवाली के प्रभारी कस्बा लेखपाल प्रमोद पंकज पाठक, डॉ श्याम दत्त दुबे, डॉक्टर दिव्य प्रकाश, डॉ पवन मिश्रा, डॉक्टर आशीष उपाध्याय, डॉ अरुण गौतम, डॉक्टर अमिताभ पांडे, डॉक्टर विवेक मिश्रा रैली का नेतृत्व कर रहे थे। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी मनोर मिश्रा, डॉक्टर सुशील मिश्रा, डॉक्टर सुषमा मिश्रा के साथ डा रेणुका पांडे कर रहे थे। रैली के समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो एसके पाठक ने सभी  आगंतुकों महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्रों को सफल कार्यक्रम हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सभी को दिलाई गई मतदाता शपथ

अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिं​ह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें