BREAKING

Hyderabad News: तेजस टूडे परिवार का हुआ विस्तार

हैदराबाद में खुला कार्यालय, समूह सम्पादक ने किया उद्घाटन

तेजस टूडे का उद्देश्य सत्य, संवेदना एवं सामाजिक सरोकारों का बढ़ावा: रामजी जायसवाल

परबत सिंह सोलंकी/राजू पाल @नया सवेरा 

हैदराबाद। भगवान परशुराम के पिता यमदग्नि ऋषि की तपोभूमि से प्रकाशित एवं उत्तर प्रदेश सहित देश के आधा दर्जन प्रान्तों में संचालित एवं प्रसारित राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे का उद्देश्य सत्य, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को जन-जन तक पहुँचाना है। उक्त बातें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद मुख्यालय पर खुले प्रान्त कार्यालय का उद्घाटन करते हुये समाचार पत्र के समूह सम्पादक रामजी जायसवाल ने कही। इसके पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर हैदराबाद प्रभारी परबत सिंह सोलंकी सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों ने पुष्पवर्षा करके समूह सम्पादक श्री जायसवाल सहित कम्पनी की सीईओ विदिशा जायसवाल का जोरदार स्वागत किया।

इसी क्रम में उपस्थित वक्ताओं ने तेजस टूडे की निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की सराहना करते हुये कहा कि हैदराबाद कार्यालय के शुभारम्भ से दक्षिण भारत में भी तेजस टूडे की आवाज और अधिक सशक्त होगी। साथ ही सीईओ श्रीमती जायसवाल ने विश्वास जताया कि हैदराबाद कार्यालय स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच देने में अहम भूमिका निभायेगा। साथ ही पत्र परिवार की उद्देश्य को भी पूरा करेगा। साथ ही इस नये कदम को पत्र परिवार की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 16वां मतदाता जागरूकता अभियान  

इस दौरान हैदराबाद में खुले तेजस टूडे के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही कहा कि हैदराबाद तेजस टूडे परिवार के लिये यह क्षण अत्यन्त गौरव और हर्ष का विषय है। वहीं उपस्थित गणमान्य लोगों ने तेजस परिवार को इस नयी उपलब्धि के लिये शुभकामना देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना किया।


इस अवसर पर हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल, नार्थ पीपुल्स एसोसिएशन तेलंगाना के अध्यक्ष/समाजसेवी राज नारायण सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सोहन सिंह पुरोहित, समाजसेवी हरिश्चन्द्र सिंह, फौजी धनन्जय सिंह, युवा उद्यमी सचिन सिंह, समाजसेवी अभिषेक सिंह, व्यापारी नेता मोहन लाल, समाजसेवी कैलाश जी समेत तमाम पत्रकार, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अन्त में हैदराबाद के प्रभारी परबत सिंह सोलंकी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।






मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

राम आधार सिंह महाविद्यालय आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें