BREAKING

Jaunpur News: आधुनिक भारत के रचनाकार व युवाओं के आदर्श रहे स्वामी विवेकानन्द: राकेश

कायस्थ महासभा ने मनाई स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कलकत्ता में जन्मे विवेकानंद जी राम कृष्ण परम हंस को अपना गुरु मानते थे, हिंदुत्व की जों व्याख्या विवेकानंद जी ने शिकागो में कर  सनातन धर्म का परचम लहराया वह पूरी दुनिया में प्रासंगिक है, युवाओं को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उपरोक्त बाते कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद पार्क ख्वाजदोस्त्त सिपाह में स्वामी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उपस्थिति स्वातीय बंधुओ को संबोधित करतें हुए कही।

युवा अध्यक्ष अमित भारत ने विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए, स्वामी से जुड़े कई प्रसंग बताए साथ ही युवाओं को महासभा से जुड़ने का आह्वान किया। संचालन महासचिव संजय अस्थाना ने किया। इस अवसर पर श्याम रतन श्रीवास्तव, दया शंकर निगम, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, राजेश श्रीवास्तव, डॉ अशोक अस्थाना, आशीष श्रीवास्तव, ब्रह्म कुमार निगम, मोहित नारायण श्रीवास्तव, अर्जुन आदि स्वातीय बंधु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तीन जनवरी की दुर्घटना वाले टेलर को पुलिस ने चालक सहित पकड़ा

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिं​ह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें