Jaunpur News: खेल को हमेशा खेल की भावना से चाहिए खेलना: रीतू शाही
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में आजमगढ़ ने सिंगरौली को किया परास्त
विनोद कुमार @ नया सवेरा
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मूर्खा गांव में स्थित मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय मां दुर्गा मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया गया।प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर प्रान्त की कोषाध्यक्ष व राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही ने फीता काट खिलाड़ियों से परिचय कर मैच को प्रारंभ कराया।प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में आजमगढ़ ने सिंगरौली को 25 - 14 , 25 - 14 से हराकर जीत लिया। इसके अलावा जौनपुर ने बिहार को 25 -19 ,25 - 17 से व सुल्तानपुर ने गाजियाबाद को 25 - 10 , 25 -16 से हराया।
खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए रीतू शाही ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में सफलता जहां किए गए कठिन परिश्रम की अनुभूति कराती है वहीं हार कठिन परिश्रम करके सफलता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। महाविद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर सिंह कक्कू ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि पूर्व सीडीओ यशवंत सिंह को अंग वस्त्रम व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।मैच के निर्णायक शिवा सिंह व अजय चौहान रहे वही मैच की कॉमेंटेटर सुशील सिंह व उमाशंकर सिंह ने की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण


