BREAKING

Jaunpur News: सीसी रोड पर जाने से रोकने पर अराजकतत्वों ने किया मारपीट


सिकंदर भारती @ नया सवेरा 

मडियाहू, जौनपुर। स्थनीय थाना क्षेत्र के सुदनीपुर बाजार में निर्मानधीन सीसी रोड पर चलने से रोकने पर अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ एवं मारपीट की गई जानकारी के अनुसार  सुदनीपुर बाजार में पीडब्ल्यूडी द्वारा सीसी रोड बनवाया जा रहा है जिसकी ठेकेदारों द्वारा बैरिकेडिंग करके रास्ते को बंद कर दिया गया था और दूसरी तरफ से जाने के लिए खोला गया था। बीते गुरुवार की शाम शीतल गंज निवासी युवक को पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन सीसी रोड पर चलने से मना किया गया।

जिस पर युवक स्थानीय युवक सहित ठेकेदार से गाली गलौज एवं मारपीट किया इसके बाद स्थानीय लोगों के बीच बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया और युवक को उसके घर भेज दिया गया वहीं पर दूसरे दिन शुक्रवार को लगभग 11:00 युवक पुनः आधा दर्जन से अधिक बाइकों से सवार लगभग 25 की संख्या में बाजार में पहुंचकर ठेकेदार से मारपीट की एवं रास्ते पर जाने का विरोध किए युवक को दौड़कर मरने पीटने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खेल को हमेशा खेल की भावना से चाहिए खेलना: रीतू शाही 

युवक जान बचाकर किसी तरह एक मिठाई के दुकान के घर में जाकर छिप गया लेकिन आक्रोशित अराजक तत्वों द्वारा घर में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड़ की गई मामले का मंजर इतना भयावह था की ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अराजक तत्वों से मारपीट हो गई। जिस पर मौका मिलते ही मारपीट करने आए युवक भाग निकले लेकिन उनकी बाइक है छूट गई जिसको ग्रामीणों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान एवं स्थानीय लोगों द्वारा मडियाहू पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची मडियाहू पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है वहीं पर पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त बाइक को पिकअप में लादकर थाने लाया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी।

ADMISSIONS OPEN 2026-27 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132   ADMISSIONS OPEN 2026-27  Mount Litera Zee School 👉🏻Contact and Location 📍Address: Fatehganj, Jaunpur – 222132, Uttar Pradesh. 📲 Phone Numbers: +91 73111 71181, +91 73111 71182. 🌐 Website: mlzsjaunpur.com.


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें