Jaunpur News: समाजसेवी प्रेम प्रकाश सिंह ने गरीबों को वितरित किये कम्बल
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। समाजसेवी प्रेम प्रकाश सिंह और पंजाबी सिंह ने शनिवार को बक्शा के गढ़ासेनी और सिकरारा के ककोहियां गांव में गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान कुल 400 परिवारों को कंबल दिए गए, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिली।
यह कार्यक्रम गढ़ासेनी गांव में और ककोहियां में समाजसेवी प्रेम प्रकाश सिंह के आवास के पास साईं बाबा मंदिर पर आयोजित किया गया। ककोहियां निवासी प्रेम प्रकाश सिंह ने अपनी उपस्थिति में बक्शा ब्लॉक के गढ़ासेनी गांव में 100 कंबल और ककोहियां गांव में 300 कंबल वितरित किए।
कंबल मिलते ही जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के कारण रात भर नींद नहीं आती थी, लेकिन अब उन्हें काफी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
समाजसेवी प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ठंड का यह मौसम किसी गरीब या असहाय व्यक्ति के लिए परेशानी का कारण न बने। उन्होंने यह भी बताया कि वे पिछले दस वर्षों से लगातार समाज की सेवा कर रहे हैं और हर साल ठंड में जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित करते हैं। उन्होंने इसे केवल कंबल वितरण नहीं, बल्कि अपनी संवेदना और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।
समाजसेवी पंजाबी सिंह ने जानकारी दी कि कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं में जीवन यापन कर रहे गरीब परिवारों को ऊनी गर्म कंबल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार जनकल्याणकारी और मानवीय संवेदना के प्रति जागरूक होकर सामाजिक कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी प्रेम प्रकाश सिंह, पंजाबी सिंह, रोहित यादव, शेषमणि पांडेय, अशोक कुमार सिंह, स्वामीनाथ पांडेय, इन्द्रजीत गौतम, राजन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रधान ज्योति यादव, प्रधान पति अरुण यादव, सत्यप्रकाश शुक्ला, संतोष सिंह, अनुपम यादव, मंटू यादव और वंदना यादव भी उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%95%20%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%202026%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpg)
