Jaunpur News: श्रृंगार महोत्सव : भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण झाकी में गायक कलाकारो , प्रस्तुति से बाँधा समाँ
माई हो तनी आ जाइतु, गदहा के कई के सवारी...
चला चली जौनपुर नगरिया हो शीतला माई के दुवरिया हो..
भजन संध्या कार्यक्रम मे सुर संग्राम विजेता गायक राकेश तिवारी नें भजन से बांधा समाँ।
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। चौकिया धाम मे चल रहे तीन दिवशीय श्रृंगार महोत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार सायं भोजपुरी कलाकार आशीष माली द्वारा आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम मे सुर संग्राम विजेता हरिओम तिवारी नें माँ शीतला को समर्पित माई हो तनी आ जाइतु, गदहा पे होके सवारी गीत गाकर समाँ बांध दिया।इसके बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीत सुनाया।चला चली जौनपुर नगरिया हो शीतला माई के दूरिया हो.. गीत गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मंदिर महंत विवेकानंद पंडा, राममोहन सिंह पूर्व पुलिस अधीक्षक, पीयूष गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया,विकास पंडा नें माँ शीतला के चित्र दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
वधी स्टार कॉमेडी किंग मेन कुमार उर्फ़ मुत्तन दादा नें अपनी टीम के अर्जुन उर्फ़ माठोरन,अमन नागर, अर्जुन के साथ बूढ़े,बुढ़िया की भूमिका हास्य व्यंग से उपस्थित जन समुदाय को खूब गुदगुदाया। भजन गायिका स्वेता प्रियांशी नें रामजी पूछत जनकपुर के नारी,बता द बहुआ लोग देत काहे गारी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में जौनपुर ईकाई की काव्यगोष्ठी सम्पन्न
खोली खोली मईया हो मंदिर केवाडिया हो.. गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।गायक अवधेश पाठक, लाडो मद्धेशिया नें भी एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इशू ग्रुप की आकर्षक राधा कृष्ण की झाकी प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बना रहा। आकर्षण झाकी देख पंडाल में मौजूद दर्शक भावविभोर हो गए। इस मौके पर डा.अवनीश सिंह,विकास पंडा, अरुण शर्मा,चंद्रदेव पंडा,मोनी पंडा,सुजीत पंडा,विजय पंडा, लड्डू पंडा सौरभ पंडा, समेत हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षित गुप्ता व मनीष रावत नें किया।


.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)


