Jaunpur News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संगोष्ठी का हुआ आयोजन
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र थाना परिसर सुजानगंज पर जिलाधिकारी के आदेश पर जिला प्रोवेशन अधिकारी शिवम कुमार सिंह द्वारा थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां पर बाल विवाह की रोक थाम हेतु विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए बताया बाल विवाह मुक्त भारत अभियान नवंबर माह से मार्च तक यह जागरूकता अभियान अनवरत चलता रहेगा।
विवाह करने वाले पंडित, डीजे, बैंड बाजा, टेंट, गांव के प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य लोगो कुउपस्थित में विस्तृत रूप से जानकारी साझा किये। मुख्य अतिथि के रूप में सीओ बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी ने संक्षेप में बाल विवाह मुक्त अभियान के विषय में जानकारी देते हुए लोगों को कसम दिलाई कि हम किसी भी कीमत पर बाल विवाह नहीं होने देंगे अथवा मेरी जानकारी में कहीं हो रहा है उसकी रोकथाम हेतु कोशिश करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के साथ थाना स्टाफ मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जैविक विधि से जीवामृत बनाने की किसानों को सिखाई गई विधि

