BREAKING

Jaunpur News: जैविक विधि से जीवामृत बनाने की किसानों को सिखाई गई विधि

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ द्वारा वित्तपोषित दो दिवसीय प्राकृतिक खेती विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन किसानों को वैज्ञानिकों ने जीवामृत बनाने की विधि की जानकारी दी। शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को प्राकृतिक खेती से संबंधित व्यावहारिक एवं कौशल आधारित ज्ञान की जानकारी दी गई जिससे किसान प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से प्रत्यक्ष रूप से रूबरू हो सके। प्रशिक्षण के दौरान कृषकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करतें हुए प्राकृतिक खेती अपनाने में गहरी रुचि प्रदर्शित की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनहित के लिए श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया द्वारा जैविक विधि से पोषक तत्वों के प्रबंधन पर गहन एवं उपयोगी चर्चा की।वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से जानकारी दी। दो दिवसीय प्रशिक्षण में पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. रूपेश सिंह द्वारा प्राकृतिक विधियों से कीट, रोग एवं खरपतवार नियंत्रण के व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हरि ओम वर्मा ने प्राकृतिक खेती के चार प्रमुख स्तम्भ जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन एवं वाफसा पर विस्तृत चर्चा करते हुए कृषकों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम के समापन पर कृषकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें