BREAKING

Jaunpur News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक

पुलिस एवं सामुदायिक स्वयं सेवकों के साथ थाना परिसर में आयोजित हुआ जागरूकता बैठक

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर।  बक्शा थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस एवं सामुदायिक स्वयं सेवकों के साथ थाना परिसर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जागरूकता गोष्ठी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया।बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत थाना परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने मौजूद ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि कई बार परिवार में अशिक्षा होने के कारण बालिकाएँ इस पीड़ा का शिकार हो जाती हैं। इसके अलावा अज्ञानता और सामाजिक दबाव के चलते भी परिवार बालावस्था में ही अपनी बेटियों का विवाह कर देते हैं, जबकि उन्हें यह ज्ञात होता है कि इस उम्र में बालिका न तो शारीरिक रूप से सक्षम होती है और न ही जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में होती है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि बालिकाओं का विवाह केवल बालिग होने के बाद ही किया जाना चाहिए। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने बाल विवाह प्रतिषेध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरुआत वर्ष 1929 में अंग्रेजी शासनकाल के दौरान शारदा एक्ट के रूप में हुई थी। स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1976 में इसमें संशोधन किया गया तथा वर्ष 2006 में पुनः संशोधन कर बाल विवाह को संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि कानून के अनुसार बाल विवाह में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपराधी माना जाता है।

यह भी पढ़ें | सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के महानायक प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर आप सभी को मंगलमय शुभकामनाएं: पुष्पेन्द्र सिंह

 बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बाल विवाह, बाल श्रम एवं खोए हुए बच्चों से संबंधित मामलों में 1098 चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। चाइल्ड लाइन के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा एवं देखरेख सुनिश्चित की जाती है। उपनिरीक्षक प्रशान्त पांडेय ने थाना पर उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक समाज से बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। इस दौरान उपनिरीक्षक स्वामीनाथ यादव, राज मिलन तिवारी, विनय सिंह, विनोद तिवारी, मनोज सिंह बाबा, राहुल सिंह, ऋषि सिंह, ईश्वरदेव यादव, जनता यादव, अजय यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें