Jaunpur News: कमला देवी क्लब ने बरहादा क्लब प्रतापगढ़ को चौदह रत्नों से किया पराजित जीता एपीएल खिताब सीजन दो
विजेता टीम को सवा लाख द्वितीय टीम को पचहत्तर हजार का मिला नगद पुरस्कार
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के अचकारी गांव में बंडाला पीच पर हो रहे ए पी ऐल सीजन दो के समापन पर राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। फाइनल मुकाबले में कमला देवी क्लब मुंगराबादशाहपुर ने अब तक की अजेय टीम रही बरहादा क्लब प्रतापगढ़ को हरा ए पी एल कप पर कब्जा जमाया। बताते चले कि कमला देवी क्लब मुंगराबादशाहपुर ने सुबह टास जीत कर बैटिंग की जिसमें निर्धारित 15 ओवरों में 131 रन बनाये जिसमें सर्वाधिक मयंक दुबे ने 62 रन बनाया जो मैन ऑफ द मैच रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
जिसके जवाब में बरहादा क्लब प्रतापगढ़ ने निर्धारित 15 ओवरों में खेलते हुए 14 रनो से हार का स्वाद चखा। जीती हुई टीम को सांसद राज्य सभा सीमा द्विवेदी द्वारा 125000 तथा हारी हुई टीम को 75000 दिया गया।तथा मैन ऑफ द सीरीज दिव्य प्रकाश रहे जिन्हें पुरस्कार के रूप में एसी दिया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज द्विवेदी रहे आयोजक उत्कर्ष द्विवेदी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। क्षेत्र के गणमानय लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

