BREAKING

Jaunpur News: चपरामऊ गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान


रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा,जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के चपरामऊ गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा ने कमरें में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया। उक्त गांव निवासी इंतेश यादव की करीब 20 वर्षीय पुत्री आंशू यादव इंटर की छात्रा थी। बुधवार की रात्रि परिवारजन खाना खाकर सो गए। गुरुवार सुबह आंशू के सोकर न उठने पर परिजन कमरें का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद मिला। परिजनों ने झांक कर देखा तो युवती फंदे से लटकती मिली। किसी तरह दरवाजा तोड़ परिजन कमरे में पहुँच छात्रा को नीचे उतार नईगंज स्थित सुनीता हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुँचे तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। जांच पश्चात पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कमला देवी क्लब ने बरहादा क्लब प्रतापगढ़ को चौदह रत्नों से किया पराजित जीता एपीएल खिताब सीजन दो

उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


भाजपा ​मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय सिं​ह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें