BREAKING

Jaunpur News: डीआरएम ने टोटी खोली, खुल गई पोल...नहीं निकला पानी

जिम्मेदारों को निलंबित करने की चेतावनी

इजहार हुसैन @ नया सवेरा 

जौनपुर। जफ़राबाद रेलवे स्टेशन का डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिली, जिस पर वे बिफर पड़े। उन्होंने एक विभाग के कर्मियों को बर्खास्त करने की बात कह डाली। जफ़राबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर डीआरएम ने विद्युत, पेयजल तथा शौचालय व साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल की व्यवस्था के बारे में पूछा। सम्बंधित अधिकारी ने कहा कि टोटियों में पानी आ रहा है। जब वे मौके पर पहुंचे और टोटी खोली तो पोल खुल गई, टोटी से पानी नहीं आ रहा था, जिस पर वह भड़क गए। सम्बंधित अधिकारियों के साथ पानी टंकी के पास बने पम्प रूम पहुंचे। वहां दरवाजे में लगे ताले की चाभी नहीं मिली। उन्होंने ताला तुड़वाकर अंदर देखा। वहां पर भी गड़बड़ी मिली।



उन्होंने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार तक अगर पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो जिम्मेदार लोगों को बर्खास्त करें। इसके अलावा स्टेशन पर बने शौचालय में पानी की समस्या मिली। सैनेटरी बॉक्स में पैड नहीं मिले, जिस पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को निर्देश दिया कि शाम तक पैड सेनेटरी बॉक्स में रखवाकर फोटो हमको भेजे। इसके अलावा स्टेशन पर साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को तत्काल कराने के लिये कहा। स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को कहा कि स्टेशन की और जो खामियां है उसे सम्बंधित विभाग को बताये। जब उन्होंने कहा कि सम्बंधित विभाग को पत्र लिखकर बता दिया गया है। इस पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को भी फटकार लगाए। स्टेशन पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन के आस पास कमियों को बताया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी का निराकरण होगा। इस दौरान एडीआरएम डीके यादव, सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी, ओपी तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, टीआई पंकज कुमार सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला कारागार का डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण





पब्लिक इंटर कालेज केराकत प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर  संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें