Jaunpur News: जिला कारागार का डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी, जिसमे कुछ भी आपत्तिजनक नही मिला। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान बन्दियों को दिये जाने वाले खाने की गुणवत्ता के सम्बन्ध में तथा जेल अस्पताल में जाकर बन्दियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी और प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रभात को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से बन्दियों के स्वास्थ्य की जांच की जाए। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा बन्दियों से संवाद करते हुए उनके समस्याओं के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर जेल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वर्षों पुराने प्रकरण का जिलाधिकारी ने मात्र 01 घंटे में कराया निस्तारण
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
