BREAKING

Jaunpur News: वीर सैनिक जेपी मिश्रा नहीं रहे, गांव में शोक की लहर

शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। नगवां गांव निवासी व भारतीय सेना में सेवाओं के दौरान भारत पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों का जमकर मुकाबला करने वाले 75 वर्षीय जेपी मिश्रा नहीं रहे। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस लिया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजीव मिश्रा ने दिया। उनके निधन की खबर से गांव में शोक छा गया।

यह भी पढ़ें | श्रीराम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हिंदूहृदय सम्राट श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन-पुष्पेन्द्र

भारतीय सेना में सैनिक के पद पर रहते हुए उन्होंने वर्ष 1971 में पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों से सीधा मुकाबला किया था। वह गांव में इस युद्ध के बिषय में लोगों से अक्सर चर्चाएं किया करते थे। स्वजनों ने बताया कि गत शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर एम्स में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की रात हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। वे पत्नी शोभावती,बेटे राजीव, संजीव सहित भरापुरा परिवार छोड़ स्वर्ग सिधार गए।  स्वजन परंपरागत क्रिया कर्म के लिए दिल्ली से गांव आ रहे हैं।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर  प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह  प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें