श्रीराम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हिंदूहृदय सम्राट श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन-पुष्पेन्द्र
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नायक,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता-लोकप्रिय जननेता, सुशासन के संवाहक, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के अग्रदूत,हमारे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे 'पद्म विभूषण' #कल्याण_सिंह जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण एवं भावपूर्ण नमन।
उत्तर प्रदेश में भय व अपराध मुक्त शासन की नींव रखने वाले प्रखर राष्ट्रभक्त श्रद्धेय कल्याण सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा जन-जन तक पहुँची। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उनका त्याग व समर्पण वंदनीय है।
गरीबों व पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित रहे आदरणीय कल्याण सिंह जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।
राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित आपका प्रेरणादायी जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
श्रद्धानवत-पुष्पेन्द्र सिंह
(जनसेवक-मछलीशहर,जौनपुर)
#KalyanSinghJayanti
