Jaunpur News: पिता की पुण्यतिथि पर गरीबों में कंबल वितरण
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज ब्लॉक के अर्गूपुर कलॉ गांव में समाजसेवी एवं पूर्व अध्यापक स्वर्गीय रामसहाय यादव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव की गरीब विधवाओं एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमापति यादव (प्रवक्ता), राजपति यादव (अध्यापक), उदयभान यादव (अध्यापक), विजयभान यादव (ग्राम पंचायत अधिकारी) सहित सुरेंद्र सिंह, अनुपम, अनुराग, आयुष, मोनू एवं सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीड़िता तहरीर देकर छेड़छाड़ व हाथापाई करने का लगाया आरोप
कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. रामसहाय यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कंबल वितरण एवं कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं का दायित्व विजयभान यादव (ग्राम पंचायत अधिकारी) द्वारा निभाया गया।
आयोजकों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा ही स्व. रामसहाय यादव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। ग्रामीणों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%202026%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpg)
