Jaunpur News: आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण, ठंड से राहत को कंबल वितरण
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी,जौनपुर। क्षेत्र के चकमलाई गांव में रविवार को नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। लोकार्पण के उपरांत ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच लगभग 1000 कंबलों का वितरण किया गया।
समारोह से पूर्व आंगनवाड़ी भवन को आकर्षक ढंग से रंग-रोगन कर फूल-मालाओं से सजाया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी ने आंगनवाड़ी केंद्र पर लगे शिलापट्ट का लाल पर्दा हटाकर विधिवत अनावरण किया, तत्पश्चात फीता काटकर केंद्र का लोकार्पण किया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: समरस फाउंडेशन द्वारा बच्चों को टी शर्ट वितरित, राहुल यादव का किया सम्मान
इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता रामाज्ञा मिश्रा एवं पूर्व बीडीसी शिवशंकर तिवारी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह द्वारा किया गया। आयोजक ग्राम प्रधान चमेला देवी, पत्नी डॉ. रामसंवार तिवारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दीपक तिवारी, संतोष, अभय, दिलीप, प्रवीण तिवारी, देवी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%95%20%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B6%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%202026%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpg)