BREAKING

Jaunpur News: दुष्कर्म एवं पॉक्सो ऐक्ट आरोपी गिरफ्तार

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा पुलिस ने मंगलवार को फरार चल रहें दुष्कर्म एवं पॉक्सो ऐक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी संदीप गौतम के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी बीते दिसम्बर माह से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर धनियामऊ चौकी इंजार्ज परमानन्द त्रिपाठी ने हाइवे अंडर पास सरायहरखू के पास से सुबह आरोपी सन्दीप को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, DM ने दी विस्तार से जानकारी 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें