Jaunpur News: सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का 36वां स्थापना दिवस समारोह कल
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह भी लेंगे भाग
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के छतरीपुर गांव में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का 36वां स्थापना दिवस समारोह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। जिला एवं क्षेत्र के सभी भोलेबाबा के भक्त जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक के साथ पूजन अर्चन करेंगे। काशी के विद्वान कलाकारों द्वारा अखण्ड रामायण पाठ 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा और शाम को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी काशी क्षेत्र के भाजपा नेता नीतिन सिंह ने दी। बताते चलें कि इस स्थापना दिवस समारोह एवं भण्डारे में आर्थोपेडिक सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह, एसआरएस हॉस्पिटल के प्रबंधक राजबहादुर सिंह एवं तेज डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक बृजेश सिंह सोलंकी माधोपट्टी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजनकर्ता सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह, ऋषि सिंह, नीतिन सिंह, तन्नू सिंह, हर्षिता आदि लोग लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: जिलाधिकारी के पिता दिनेश बहादुर सिंह का निधन
![]() |
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)