Bareilly News: जिलाधिकारी के पिता दिनेश बहादुर सिंह का निधन
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह के पिता 80 वर्षीय दिनेश बहादुर सिंह का गुरुवार को एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका पिछले कुछ समय से उक्त हॉस्पिटल में ही इलाज चल रहा था। शाम को दिनेश बहादुर सिंह का शव डी एम आवास पर पहुंचा।
शहर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वकीलों, व्यापारियों ने दिनेश बहादुर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुरुवार को ही श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल संस्थान में इलाज हो रहा था जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें | Jharkhand News: साधारण-सी दिखने वाली जीवन स्थितियाँ मानवीय अस्तित्व का एक ऐसा संकट बोध पैदा करती हैं कि जीवन के सरल स्याह सफ़ेद डगमगा उठते हैं: प्रो.रेखा सेठी
स्वर्गीय दिनेश बहादुर सिंह भी पीसीएस अधिकारी थे। अब उनके पार्थिव शरीर को अन्त्येष्टि संस्कार हेतु कल 30 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 04 बजे जनपद बरेली से प्रयागराज संगम के रसूला घाट के लिए ले जाया जाएगा। प्रयागराज में दोपहर में पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जायेगा।

