BREAKING

Bareilly News: युद्धों से अशांत विश्व में आज भी प्रासंगिक हैं विवेकानन्द के विचार

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त बरेली के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर युवा दिवस पर हुई विचार गोष्ठी का विषय रहा - " युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द"। कार्यक्रम में डाॅ रवि प्रकाश शर्मा को साहित्य परिषद द्वारा विवेकानन्द सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यकार निरुपमा अग्रवाल के प्रभात नगर स्थित आवास पर  हुई विचार गोष्ठी की अध्यक्षता बरिष्ठ जनपदीय उपाध्यक्ष डाॅ रवि प्रकाश शर्मा ने की।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति की कीर्ति पताका को पूरे विश्व में फहराया। सन् 1893 में शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानन्द ने सर्वधर्म सम्मेलन में विश्व बन्धुत्व का सन्देश दिया। आज पूरा विश्व युद्ध और अशांति के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में विवेकानन्द के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। आज युद्धों से आक्रांत मानवता को विश्व बन्धुत्व की भावना ही सम्बल प्रदान कर सकती है। प्रांतीय संरक्षक प्रो केए वार्ष्णेय ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का जन्म दिन हमारे देश में युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने युवाओं को उतिष्ठ जाग्रत का सन्देश दिया।

 बरिष्ठ साहित्यकार निरुपमा अग्रवाल ने उन्हे भारतीय संस्कृति का महान उपदेशक और युगपुरुष  बताया। जनपदीय उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना ने कहा कि विवेकानन्द ने पूरे विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया। अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने अभावों से ग्रस्त भारतीय जनता के कल्याण के लिए पूरे देश में राम कृष्ण आश्रमों की स्थापना की। उन्होने इन आश्रमों के माध्यम से देश में मानव सेवा, शिक्षा और संस्कृति की अलख जगाई। अनिल कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती की वन्दना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गोष्ठी का संचालन विमलेश चंद्र दीक्षित ने किया।  इस अवसर पर डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा, डाॅ अखिलेश कुमार गुप्ता, उमेश चन्द्र गुप्ता, राज बाला धैर्य, डाॅ विनीता सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, अनिल कुमार शर्मा, गंगा राम पाल, डाॅ दीपांकर गुप्ता, रितेश साहनी फहीम दानिश और आयुष्मान ने अपनी कविताओं और गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियों से सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय संगठन मन्त्री निरुपमा अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को दिया कंबल

Happy New Year 2026 S S PUBLIC SCHOOL  (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi)  Affiliation No. 2132085  Contact Us On 7380691111, 9453567111  SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003


पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें