Mumbai News: विश्वविद्यालय-स्तरीय चयन राउंड
एचएसएनसी विश्वविद्यालय में ‘अविष्कार’ का आयोजन
कुलपति ने किया शोधार्थियों को प्रेरित
नया सवेरा नेटवर्क
छह शोध श्रेणियों में हुईं प्रतियोगिताएं
इससे पूर्व कार्यक्रम के अंतर्गत कुल छह शोध श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। 17 दिसंबर को श्रेणी–II (वाणिज्य एवं प्रबंधन) का आयोजन एच. आर. कॉलेज, चर्चगेट में हुआ। 18 दिसंबर को श्रेणी–I (मानविकी, भाषा एवं ललित कला) बीटीटी कॉलेज, कोलाबा में आयोजित की गई। वहीं 19 दिसंबर को श्रेणी–III, IV एवं VI (विज्ञान, कृषि एवं पशुपालन तथा चिकित्सा एवं फार्मेसी) का आयोजन के. सी. कॉलेज, चर्चगेट में किया गया। 20 दिसंबर को श्रेणी–V (इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी) का आयोजन एचएसएनसी विश्वविद्यालय परिसर, वर्ली में संपन्न हुआ।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत कीं 137 परियोजनाएँ
इस वर्ष छात्र सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। कुल 137 परियोजनाएँ प्रस्तुत की गईं, जो पिछले शैक्षणिक वर्ष 2024–25 की 72 परियोजनाओं की तुलना में लगभग दोगुनी हैं। इनमें से 45 परियोजनाओं का चयन अगले चरण के लिए किया गया, जो विद्यार्थियों में बढ़ती शोध रुचि एवं गुणवत्ता को दर्शाता है। सभी परियोजनाओं का मूल्यांकन वरिष्ठ शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं तथा उद्योग विशेषज्ञों की विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया, जिससे चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं अकादमिक गुणवत्ता सुनिश्चित की गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कोचिंग से लौट रहे बारहवीं के छात्र की पिटाई
इनकी रही सक्रिय सहभागिता
समापन समारोह में डॉ. प्रतीक्षा कदम (निदेशक, छात्र विकास विभाग), प्रो. सतीश कोल्टे (निदेशक, एनएसएस), ओएसडी (आविष्कार) एवं प्रो. शालिनी राय (एसोसिएट डीन) सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। ‘आविष्कार 2025–26’ का यह सफल आयोजन एचएसएनसी विश्वविद्यालय, मुंबई की शोध, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है।
फोटो : सलंग्न
![]() |
| विज्ञापन |


