Mumbai News: आदर्श शिक्षक विनोद सिंह का सेवासंपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा संचालित वाकोला पब्लिक स्कूल में विनोद कुमार राममनोहर सिंह का सेवा साफल्य समारोह शाला सभागृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान डा. शिवधनी पांडेय ने किया। इस अवसर पर विनोद सिंह के बड़े भाई विंध्यवासिनी सिंह, विजय बहादुर सिंह सिद्धनाथ सिंह, जयशंकर सिंह , कमलेश सिंह , रविन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। सम्मानित अतिथि के रूप में शिक्षा निरीक्षक अशोक जैसवार, शिक्षा निरीक्षिका सुनीता बालाशंकर, वाकोला मनपाशाला की मुख्याध्यापिका स्नेहा लाघवे, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरेश भोसले उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Article: प्रदूषण का वही विरोध कर रहे,जो खुद इसके जवाबदार हैं...
प्रमुख वक्ताओं में डा.नागेश पांडेय,विनोद सिंह, शिक्षक नेता नरेन्द्र बहादुर सिंह, शिक्षक नेता एवं वसई विरार शहर महानगरपालिका शिक्षक सेल के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कौशिक तथा वैद्यनाथ द्विवेदी ने सत्कार मूर्ति के कृतित्व व व्यक्तित्व की भूरि भूरि सराहना की।शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं में आशा जसवाल, रश्मि, वनिता, जयकुमार सकट, संजय लांजेवार, राठौर सर,शाला क्रमांक -2के मुख्याध्यापक गोरखनाथ शर्मा, संजय बल्हारे, दिलीप ,इंद्र कुमार आदि ने अपना अमूल्य समय व योगदान दिया। सत्कार मूर्ति की दोनों बेटियां व जामाता तथा पुत्र अभिषेक व पुत्रवधू श्रीमती अनामिका सिंह,सुपौत्र कृषव आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बड़ी बेटी सोनम सिंह ने पिता पर लिखी अपनी कविता सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।व्यासपीठ पर आसीन गणमान्य व सभागार में उपस्थित लोग कविता सुनकर भावुक हो उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ, जिसका गायन संगीत शिक्षिका अरुणा चौधरी ने किया। कार्यक्रम का कुशल सूत्र संचालन शाला के सेवानिवृत्त शिक्षक अच्छेलाल पाठक नेकिया।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)