BREAKING

Mumbai News: भाजपा के साथ हमेशा खड़ा रहा राजस्थानी समाज : रवि व्यास

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ द्वारा स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और समाज से जुड़े लोगों ने शिरकत की। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने कहा कि राजस्थानी समाज ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खुलकर मतदान किया है। 

महापालिका चुनाव में भी यह समाज भाजपा की बड़ी जीत के साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश पुरोहित, महिला अध्यक्ष कमला चौधरी, सुरेश पुरोहित, सोहन सिंह पुरोहित, गजेंद्र भंडारी, विट्ठल नवंदर समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भीषण ठण्डक में भी चौकियां धाम में नहीं जल रहे अलाव

विज्ञापन



कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें