Mumbai News: ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा ब्रेन हेमरेज इलाज के लिए एक लाख की मदद
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। कहते हैं कि अगर इरादे अच्छे हो तो भगवान भी उनकी मदद करते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्र ने। भायंदर पूर्व निवासी रोशनी अरुण पांडे का पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज हो गया। बदहाली में जी रहे परिवार के पास ऑपरेशन के पैसे नहीं थे। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन ने इस गरीब परिवार के इलाज का बीड़ा उठाया। राजन मिश्र ने व्हाट्सएप ग्रुप में मदद की अपील की। पैसे आने शुरू हुई और आज उन्होंने भायखला के मसीना अस्पताल में ऑपरेशन के लिए एक लाख रुपए की राशि प्रदान की। यह राशि रोशनी के पति अरुण पांडे को प्रदान की गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्वस्थ जीवन का आधार प्राकृतिक खेती
चेक देते समय राजन मिश्रा के अलावा विष्णु त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष ), मुकेश त्रिपाठी (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ) उपस्थित रहे। 3 मार्च 2024 को बनी एक नवोदित संस्था के प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए कम है। राजन मिश्र ने इस पुनीत काम के लिए मदद करने वाले हर व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। संस्था द्वारा एक साल के भीतर किए गए मदद कार्यों में दिवा निवासी शुभी मिश्रा को दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए डेढ़ लख रुपए की मदद, मिशन कन्यादान के रूप में दिव्या दुबे को एक लाख की मदद, पूजा मिश्रा को इलाज के लिए 21 000 रुपए की मदद, आजमगढ़ के अंकित चौबे को इलाज के लिए 27500 रुपए की मदद, सौम्या तिवारी प्रयागराज को इलाज के लिए 10800 रुपए की मदद, मिशन कन्यादान के लिए 26 हजार रुपए की मदद का समावेश है। संस्था द्वारा अब तक कुल 4,35,300 रुपए की मदद की जा चुकी है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745.jpg)