Jaunpur News: अग्निकांड पीड़ितों से मिले जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय
हर संभव मदद का दिया आश्वासन
फैज अंसारी @ नया सवेरा
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे में बीते रविवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद शुक्रवार को पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। विधायक ने अग्निकांड में प्रभावित विनोद जायसवाल, दीपू जायसवाल, फैयाज और शमसे आलम से व्यक्तिगत रूप से मिलकर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल राहत एवं मुआवजे की व्यवस्था कराने के निर्देश देने की बात कही।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ठंड से बचाव के लिए पालिकाध्यक्ष ने वितरित किए जरूरतमंदों को कम्बल
साथ ही भरोसा दिलाया कि शासन स्तर पर भी पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।उक्त अवसर पर जफराबाद विधायक जगदीश राय ने आर्थिक सहयोग भी किया। विदित हो विधायक ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्राचार कर इन परिवारों के आर्थिक सहयोग की मांग की थी। स्थानीय लोगों ने विधायक के मौके पर पहुंचने और पीड़ितों से संवाद करने पर संतोष जताया। इस घटना में पीड़ितों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिससे उनके सामने रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। इस दौरान विधायक के साथ सुजीत जायसवाल, प्रतिनिधि राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य जनता यादव, दिनेश, अमीक अंसारी, अजय प्रजापति, नीरज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() | |
|
![]() | |
|


