Jaunpur News: जहां होता है सुंदरकांड का पाठ, वहाँ स्वयं हनुमान जी महाराज अदृश्य रूप में रहतें है विराजमान: अजीत प्रजापति
मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुआ सुंदरकांड प्रतियोगिता
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि जहाँ सुंदरकांड का सस्वर पाठ होता है, वहाँ स्वयं हनुमान जी महाराज अदृश्य रूप में विराजमान रहते हैं ऐसे में प्रभु श्री राम का आशीर्वाद सहज ही प्राप्त हो जाता है। जिलाध्यक्ष बक्शा विकास खण्ड के मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा गांव में सस्वर सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता के समापन के पश्चात सम्मान समारोह के दौरान मंगलवार की रात्रि कही। उन्होंने कहा कि यह पावन पाठ जीवन के समस्त दुःखों और बाधाओं को हरने के साथ भक्तों के हृदय में भक्ति, शांति और आनंद का संचार करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आयोजन समिति को भी बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार आयोजन करने से धर्म और संस्कृति के साथ अपने सनातनी होने का आभास कराता है। सस्वर सुन्दरकांड प्रतियोगिता का प्रारंभ पंडित अशोक दुबे के मार्गदर्शन में यजमान दीनानाथ उपाध्याय व उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय द्वारा की गई। जय बजरंग मानस समिति बुढ़नेपुर रूपपुर, बटाऊवीर के सदस्यों द्वारा सस्वर सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया गया। दर्शकों के साथ-साथ ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल और सतीश कुमार उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा।
जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने जय बजरंग मानस समिति के सदस्य प्रज्ञा चक्षु बजरंगी सिंह, नन्हकऊ उपाध्याय, अमित सिंह, विजयशंकर दुबे एवं यजमान दीनानाथ उपाध्याय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक सुशील कुमार उपाध्याय ने भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत के अलावा मिथिलेश मिश्र, इंद्रबहादुर सिंह, पंकज मिश्र, पीयूष गुप्त, डॉ. रामसूरत विंद, संतोष मिश्र, यादवेंद्र मिश्र, सुभाष शुक्ल एवं विनय सिंह को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर स्वागत करतें हुए आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में रामायण और हनुमान जी की आरती के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान रमाशंकर उपाध्याय, पद्माकर शुक्ला, केशव प्रसाद शुक्ल, ओमप्रकाश शुक्ल, अरुण उपाध्याय, कपिल मिश्रा, दीना शुक्ल, राकेश शुक्ल, अशोक शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ला, आनन्द, सतीश शुक्ल, राजेश शुक्ला, जयशंकर शुक्ला, ढोलन शुक्ल, विकास, सोनू सहित सैकड़ों महिला पुरुष भक्त जन उपस्थित रहे।



