BREAKING

Jaunpur News: कुलपति बृजेंद्र सिंह ने बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

Jaunpur News: Vice-Chancellor Brijendra Singh inspected the Baksha Krishi Vigyan Kendra (Agricultural Science Center).

रतन लाल आर्य  @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति बृजेन्द्र सिंह ने प्रोफेसर डॉ विनोद सिंह एवं बायोटेक प्रोफेसर शंभू प्रसाद के साथ मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने केंद्र पर स्थापित सभी इकाइयों का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पाली हाउस एवं आई एफ एस मॉडल को देखकर जहां प्रसन्नता जताई वही इसकी उपयोगिता एवं किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने की बात कही। कुलपति ने केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया से केंद्र से संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए केंद्र की प्रगति आख्या की जानकारी ली। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय द्वारा पादप प्रजनन की जानकारी देते हुए प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया। केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारीयों ने आश्वस्त किया की आने वाले समय में केंद्र को और अधिक गतिशील व मजबूती प्रदान की जाएगी। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कुलपति का स्वागत किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें