Jaunpur News: पुलिस अधीक्षक ने थाना केराकत का किया औचक निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना केराकत का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, आगन्तुक रजिस्टर, बीट बुक, विवेचनाधीन अभियोगों की प्रगति एवं जनसुनवाई व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराधों की प्रभावी रोकथाम, वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महिला अपराधों, साइबर अपराधों एवं जनसामान्य से जुड़े प्रकरणों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्ध ड्यूटी पालन तथा आमजन के साथ शालीन व मर्यादित व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखते हुए अफवाहों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
.jpg)
.jpg)
.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745.jpg)