BREAKING

Jaunpur News: प्रदेशीय महिला वॉलीबॉल एवं खो-खो खेल का जौनपुर में होगा आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर 25 से 27 दिसम्बर, 2025 तक प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मण्डलों से 2-2 टीमें प्रतिभाग करेंगी, इस तरह कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 9 बजे से सायंकाल तक किया जायेगा। टीमों के रूकने की व्यवस्था वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर स्थित ज्योतिबा फूले एवं बाबू जगजीवन राम छात्रावास में की गयी है।

यह भी पढ़ें | Article: क्रिसमस, पृथ्वी पर शांति का पैगाम

 प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 25 दिसम्बर, 2025 को  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 शासन गिरीश चन्द्र यादव के कर-कमलों द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण 27 दिसम्बर, 2025 को किया जायेगा। प्रतियोगिता के दौरान टीमों को आयोजन स्थल से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक आने-जाने हेतु बस की व्यवस्था की गयी है तथा निर्णायकों एवं आफिशियल के भी ठहरने की व्यवस्था विश्वविद्यालय परिसर में ही की गयी है। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से कराया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग से डाक्टर एवं एम्बुलेन्स की व्यवस्था के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा हेतु पुलिसकर्मियों की भी व्यवस्था की गयी है।

वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745
विज्ञापन



कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें