BREAKING

Jaunpur News: सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से रिक्त पदों हेतु अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक पद पर आवेदन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 18 खेलों में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की रिक्तियों के सापेक्ष तैनाती हेतु सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से सेवाप्रदाता फर्म मेसर्स टी0 एण्ड एम0 सर्विसेज कन्सल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड दहिसर, मुम्बई द्वारा अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों हेतु आवेदन करने हेतु रिक्तियां सेवायोजन पोर्टल पर 19 दिसम्बर, 2025 से प्रदर्शित कर दी गयी हैं तथा पोर्टल पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 02 जनवरी, 2026 है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रदेशीय महिला वॉलीबॉल एवं खो-खो खेल का जौनपुर में होगा आयोजन

 प्रदेश में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के रिक्त स्थानों को जेम पोर्टल के माध्यम से भरा जाना है। अतः विभिन्न खेलों में पात्र अभ्यर्थियों जैसे- अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, एन0आई0एस0/एल0एन0आई0पी0ई0 डिप्लोमाधारी खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि सेवायोजन पोर्टल पर जाकर वैकेन्सी के अंतर्गत प्राइवेट जाॅब में अपना पंजीकरण कराते हुए जेम पोर्टल पर आवेदन कर लें ताकि समय से रिक्तियों को पूर्ण कर प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर का संचालन कराया जा सके।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें